IT सर्विसेज फर्म कोफोर्ज US-बेस्ड इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी एनकोरा को 2.35 अरब डॉलर के ऑल-स्टॉक ट्रांजेक्शन में खरीदेगी। एनकोरा के शेयरहोल्डर्स कोफोर्ज की पोस्ट-इश्यू इक्विटी कैपिटल का लगभग 21.25 प्रतिशत हिस्सा रखेंगे। यह खरीद शेयर स्वैप के जरिए की जाएगी। कोफोर्ज 9.38 करोड़ इक्विटी शेयर 1,815.91 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से जारी करेगी, जिसका मतलब है लगभग 17,032 करोड़ रुपये का नॉन-कैश कंसीडरेशन।
