Get App

Tips Music Share Price: 8% तक भागा शेयर, Q2 में मुनाफा 23% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान

Tips Music Share Price: तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 34.5 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा 109.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। बोर्ड ने FY27 के लिए 6.50 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है

Ritika Singhअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 1:38 PM
Tips Music Share Price: 8% तक भागा शेयर, Q2 में मुनाफा 23% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान
Tips Music, एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है।

एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री की कंपनी टिप्स म्यूजिक के शेयरहोल्डर्स 16 अक्टूबर को जबरदस्त मुनाफे में हैं। वजह है शेयर में दिखा बंपर उछाल। दिन में BSE पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक चढ़कर 736 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 9300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और ​अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के नतीजे जारी किए थे।

तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 23.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 65.74 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो एक साल पहले 53.19 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू लगभग 34.5 प्रतिशत बढ़कर 120 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 तिमाही में रेवेन्यू 89.22 करोड़ रुपये था। सितंबर 2026 तिमाही में खर्च बढ़कर 36.47 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 22 करोड़ रुपये के थे।

टिप्स म्यूजिक, एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। कंपनी का पुराना नाम टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड था। कंपनी की शुरुआत कुमार एस तौरानी और रमेश एस तौरानी ने की थी। टिप्स म्यूजिक ने सितंबर 2026 तिमाही के दौरान कुल 73 गाने रिलीज किए। इनमें से 40 फिल्मी और 33 नॉन-फिल्मी गाने थे।

FY27 की पहली छमाही में कैसा बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें