ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले बाजार में कंसलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24000 के ऊपर टिका है। वहीं सेंसेक्स 83100 के ऊपर कारोबार कर रहा है। ICIC BANK, भारती एयरटेल, L&T और रिलायंस ने बाजार को सपोर्ट दिया। इस बीच संवर्धन मदरसन और स्पाइसजेट ने QIP इश्यू लॉन्च किया । स्पाइसजेट की 3000 करोड़ तो संवर्धन का 6400 करोड़ रुपये का इश्यू है। QIP के बाद 4% से ज्यादा स्पाइसजेट का शेयर फिसला है। वहीं संवर्धन में भी हल्की कमजोरी देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
