Top Bullish Stocks: जियोपॉलिटिकल टेंशन बाजार पर हावी हुआ। हालांकि कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार में तेजी आई और बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुस्त Q2 अपडेट के बाद बजाज फाइनेंस करीब 2 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है । 6 क्वाटर में सबसे धीमी AUM ग्रोथ रही। इधर कमजोर ग्रोथ और एसेट क्वालिटी की आशंका से M&M फाइनेंस 5% फिसला है। वहीं दूसरी तिमाही में AVENUE SUPERMARTS का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 14 परसेंट उछलकर 14000 करोड़ रुपए के पार निकला है। लेकिन सिटी के 19 परसेंट के अनुमान से रेवेन्यू ग्रोथ कम रही। शेयर 3 परसेंट टूटा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
