Get App

Market Valuation of Top Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹5 लाख करोड़ घटा, TCS और RIL को सबसे ज्यादा नुकसान

Top 10 Companies' Market Valuation: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 91,140.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 16,32,004.17 करोड़ रुपये पर आ गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 22, 2024 पर 11:45 AM
Market Valuation of Top Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹5 लाख करोड़ घटा, TCS और RIL को सबसे ज्यादा नुकसान
बीते सप्ताह TCS का मार्केट कैप 1,10,550.66 करोड़ रुपये घटकर 15,08,036.97 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 4,95,061 करोड़ रुपये की गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,091.53 अंक या 4.98 प्रतिशत नीचे आया। भारतीय शेयर बाजार में यह जून, 2022 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही।

सप्ताह की शुरुआत अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा के साथ हुई, जिससे बाजार के सेंटिमेंट में बदलाव आया। फेडरल रिजर्व ने 2025 में ब्याज दरों में सिर्फ 2 बार कटौती का संकेत दिया है।

बीते सप्ताह TCS का मार्केट कैप 1,10,550.66 करोड़ रुपये घटकर 15,08,036.97 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 91,140.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 16,32,004.17 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह HDFC Bank का मार्केट कैप 76,448.71 करोड़ रुपये घटकर 13,54,709.35 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 59,055.42 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 8,98,786.98 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 43,909.13 करोड़ रुपये घटकर 7,25,125.38 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मार्केट कैप 41,857.33 रुपये घटकर 9,07,449.04 करोड़ रुपये रह गया।

बाकी 4 कंपनियों को कितना नुकसान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें