सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 8 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,644.6 अंक या 3.36 प्रतिशत टूटा, जबकि निफ्टी में 810 अंक या 3.41 प्रतिशत का नुकसान रहा।
बीते सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC Bank, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और ITC के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 2,03,952.65 करोड़ रुपये की गिरावट आई। वहीं भारती एयरटेल और ICICI Bank का मार्केट कैप बढ़ गया।
8 कंपनियों में किसे कितना नुकसान
सप्ताह के दौरान Reliance Industries का मार्केट कैप 67,526.54 करोड़ रुपये घटकर 16,46,822.12 करोड़ रुपये रह गया। TCS का मार्केट कैप 34,950.72 करोड़ रुपये घटकर 14,22,903.37 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह HDFC Bank का मार्केट कैप 28,382.23 करोड़ रुपये घटकर 12,96,708.35 करोड़ रुपये, ITC का 25,429.75 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,13,699.85 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 19,287.32 करोड़ रुपये घटकर 7,70,786.76 करोड़ रुपये, SBI का 13,431.55 करोड़ रुपये घटकर 6,44,357.57 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 10,714.14 करोड़ रुपये घटकर 5,44,647 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 4,230.4 करोड़ रुपये घटकर 5,20,082.42 करोड़ रुपये रह गया।
बाकी 2 कंपनियों को कितना नुकसान
इस रुख के उलट भारती एयरटेल का मार्केट कैप 22,426.2 करोड़ रुपये बढ़कर 9,78,631.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ICICI Bank का मार्केट कैप 1,182.57 करोड़ रुपये बढ़कर 8,88,815.13 करोड़ रुपये हो गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस, SBI, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और ITC का स्थान रहा।
नए शुरू हो रहे सप्ताह में 17 फरवरी को मेनबोर्ड सेगमेंट में Ajax Engineering BSE, NSE पर लिस्ट होगी। वहीं NSE SME पर Chandan Healthcare के शेयर शुरुआत करेंगे। 19 फरवरी को BSE, NSE पर Hexaware Technologies लिस्ट होगी। इसी दिन NSE SME पर PS Raj Steels, Voler Car और Maxvolt Energy की लिस्टिंग होगी। 20 फरवरी को BSE SME पर Shanmuga Hospital के शेयरों की शुरुआत होगी। इसके बाद 21 फरवरी को BSE, NSE पर Quality Power, BSE SME पर L.K. Mehta Polymers और NSE SME पर Royalarc Electrodes के शेयर लिस्ट होंगे।