पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 का कुल मार्केट वैल्यूएशन 2,81,581.53 करोड़ रुपये घट गया। सबसे ज्यादा नुकसान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को हुआ। सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस को फायदा हुआ। बीते सप्ताह BSE सेंसेक्स 2,368.29 अंक या 2.91 प्रतिशत गिरा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के SVP, रिसर्च, अजीत मिश्रा का कहना है, "छुट्टियों वाले छोटे हफ्ते का अंत मार्केट में भारी गिरावट के साथ हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते भूराजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर भारी असर डाला।"
बीते सप्ताह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 53,952.96 करोड़ रुपये गिरकर 10,55,567.27 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 46,936.82 करोड़ रुपये घटकर 9,40,049.82 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 46,552.3 करोड़ रुपये गिरकर 13,19,107.08 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टूब्रो का 45,629.03 करोड़ रुपये गिरकर 5,43,208.36 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 28,934.56 करोड़ रुपये घटकर 5,91,136.03 करोड़ रुपये हो गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 28,492.44 करोड़ रुपये घटकर 9,25,380.15 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 26,350.67 करोड़ रुपये घटकर 5,23,042.51 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 4,732.75 करोड़ रुपये घटकर 10,67,120.50 करोड़ रुपये रह गया।
बाकी 2 कंपनियों को कितना फायदा
दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यूएशन 14,750.39 करोड़ रुपये बढ़कर 19,01,583.05 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 3,459.99 करोड़ रुपये बढ़कर 5,30,546.54 करोड़ रुपये हो गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज मोस्ट वैल्यूएबल घरेलू कंपनी बनी रही। उसके बाद HDFC Bank, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI Bank, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर है।
नए सप्ताह में 9 मार्च को NSE SME पर Acetech E-Commerce की लिस्टिंग होने वाली है। 11 मार्च को मेनबोर्ड सेगमेंट में SEDEMAC Mechatronics के शेयर BSE, NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। 12 मार्च को BSE SME पर Elfin Agro India की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इसके बाद 13 मार्च को NSE SME पर Srinibas Pradhan Constructions के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।