सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap ₹84559 करोड़ बढ़ा, HUL को सबसे ज्यादा फायदा

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सप्ताह के दौरान 19,757.27 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मार्केट कैप 16,50,002.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। दूसरी ओर TCS का मार्केट कैप 24,295.46 करोड़ रुपये घट गया

अपडेटेड Apr 13, 2025 पर 12:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
श्री महावीर जयंती के मौके पर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे थे।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 84,559.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में हिंदुस्तान यूनिलीवर रही। पिछले सप्ताह BSE सेंसेक्स में 207.43 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं NSE निफ्टी 75.9 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान में रहा। श्री महावीर जयंती के मौके पर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे थे।

बीते सप्ताह जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और ITC का मार्केट कैप बढ़ गया, वहीं HDFC Bank, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंफोसिस के मार्केट कैप में गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मार्केट कैप 28,700.26 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,054.27 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सप्ताह के दौरान 19,757.27 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मार्केट कैप 16,50,002.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह ITC का मार्केट कैप 15,329.79 करोड़ रुपये बढ़कर 5,27,845.57 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 12,760.23 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,348.28 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 8,011.46 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,030.97 करोड़ रुपये हो गया।


बाकी 5 कंपनियों को कितना नुकसान

दूसरी ओर TCS का मार्केट कैप 24,295.46 करोड़ रुपये घटकर 11,69,474.43 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 17,319.11 करोड़ रुपये घटकर 5,85,859.34 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का 12,271.36 करोड़ रुपये घटकर 6,72,960.97 करोड़ रुपये और ICICI Bank का 8,913.09 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 9,34,351.86 करोड़ रुपये और HDFC Bank का मार्केट कैप 7,958.31 करोड़ रुपये घटकर 13,82,450.37 करोड़ रुपये रह गया।

Small-Cap index में सुस्ती के बावजूद इन छोटे शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानें अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, टाटा कंसल्टेंसी, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और ITC का स्थान रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।