सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 का m-cap ₹71301 करोड़ बढ़ा, Bharti Airtel को सबसे ज्यादा फायदा

Top 10 Companies' Market Valuation: सेंसेक्स 7 मार्च को 74,119.39 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 22,493.55 पर अपने रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। हालांकि इसका मार्केट कैप 15,391.94 करोड़ रुपये घटकर 20,01,358.50 करोड़ रुपये पर आ गया

अपडेटेड Mar 10, 2024 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार 8 मार्च को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे।

Top 10 Companies' Market Valuation: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 71,301.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। कम कारोबारी सत्रों के सप्ताह के दौरान सबसे अधिक फायदे में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.04 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स 7 मार्च को 74,119.39 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। उसी दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22,493.55 पर अपने रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। शुक्रवार 8 मार्च को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे।

सप्ताह के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC Bank, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप घट गया।

कौन सी 7 कंपनियों को हुआ फायदा


सप्ताह के दौरान Bharti Airtel का मार्केट कैप 38,726.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,448.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह एसबीआई का मार्केट कैप 13,476.16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7,03,393.29 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 12,243.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,707.88 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 3,099.76 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,63,581.30 करोड़ रुपये, ITC का 1,469.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,921.57 करोड़ रुपये, TCS (Tata Consultancy Services) का 1,157.79 करोड़ रुपये बढ़कर 14,87,070.15 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 1,127.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,68,753.81 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी 3 कंपनियों को कितना नुकसान

इस रुख के उलट इंफोसिस का मार्केट कैप 15,875.81 करोड़ रुपये घटकर 6,71,121.34 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 15,391.94 करोड़ रुपये घटकर 20,01,358.50 करोड़ रुपये और LIC का 6,166.87 करोड़ रुपये गिरकर 6,48,596.89 करोड़ रुपये रह गया।

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, LIC, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा।

इस सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल; महंगाई आंकड़ों, तेल कीमत, FII फ्लो समेत इन अहम फैक्टर्स से होगा तय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।