Dalal Street Week Ahead: 7 मार्च को समाप्त सप्ताह में लगातार चौथे हफ्ते शेयर बाजारों में तेजी देखी गई और बेंचमार्क सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच गए। सकारात्मक आर्थिक स्थिति, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से निवेश में वृद्धि, और हाल के अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद जून तक फेड फंड दर में कटौती की बढ़ती उम्मीद ने बाजार की धारणा को बल दिया। बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 313 अंक बढ़कर 74,119 पर और निफ्टी50, 115 अंक चढ़कर 22,494 पर पहुंचने के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सप्ताह में, बाजार की सकारात्मक गति बरकरार रह सकती है।
निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 0.4 प्रतिशत और 2.85 प्रतिशत गिरे, जिसके परिणामस्वरूप, विशेषज्ञों का मानना है कि पैसा लार्ज कैप की ओर बढ़ सकता है।
फरवरी के लिए यूएस पीपीआई (प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स) और खुदरा बिक्री डेटा, 2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए जापान के जीडीपी आंकड़ों और फरवरी के लिए चीन की वाहन बिक्री के आंकड़ों पर भी नजर रखी जाएगी।
भारत में फरवरी की खुदरा महंगाई के आंकड़े 12 मार्च को सामने आएंगे। फरवरी के लिए महंगाई जनवरी के 5.1 प्रतिशत के स्तर से थोड़ी ऊपर रहने की संभावना है। मुख्य मुद्रास्फीति के भी जनवरी के 3.5 प्रतिशत के स्तर से थोड़ा ऊपर रहने का अनुमान है। महंगाई आंकड़े 3-5 अप्रैल, 2024 को होने वाली आरबीआई की अगली पॉलिसी मीटिंग के लिए महत्वपूर्ण डेटा है।
जनवरी के लिए औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन के आंकड़े भी 12 मार्च को जारी किए जाएंगे, जबकि फरवरी के लिए थोक महंगाई के आंकड़ों की घोषणा 14 मार्च को की जाएगी। फरवरी के लिए पैसेंजर व्हीकल बिक्री के आंकड़े 11 मार्च को जारी किए जाएंगे। 8 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए विदेशी मुद्रा भंडार के डेटा की घोषणा 15 मार्च को की जाएगी।
इन फैक्टर्स के अलावा भारतीय इक्विटी बाजारों को लेकर विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख पर भी मार्केट पार्टिसिपेंट्स का ध्यान रहेगा। FII ने 7 मार्च को समाप्त सप्ताह में कैश सेगमेंट में 10,081 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। इसकी प्रमुख वजह अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड में गिरावट और Q3FY24 में भारतीय अर्थव्यवस्था में अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में उम्मीद से बेहतर वृद्धि है। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने सप्ताह के दौरान 10,129 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अमेरिका में 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर 4.18 प्रतिशत से गिरकर 4.08 प्रतिशत हो गई। इसी अवधि के दौरान अमेरिकी डॉलर सूचकांक 103.86 के स्तर से गिरकर 102.74 पर आ गया।
इस बीच, तेल की कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा अस्थिर रहा और अब एक महीने से लगभग 80-84 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। इसने फरवरी के बाद से कई बार 84 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने रहने के लिए बहुत संघर्ष किया, लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर इसे बरकरार रखने में नाकाम रहा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अमेरिका में संभावित आर्थिक मंदी और चीन में मांग संबंधी चिंताओं के बीच आने वाले सप्ताह में भी तेल कीमतों में कंसोलिडेशन जारी रहेगा। गुजरे सप्ताह ब्रेंट क्रूड वायदा 1.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
आने वाले सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल काफी ज्यादा रहने वाली है। 8 नए आईपीओ खुल रहे हैं, पहले से खुले 4 आईपीओ में भी नए सप्ताह में निवेश का मौका रहेगा, साथ ही 8 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। मेनबोर्ड सेगमेंट में, पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का इश्यू 12 मार्च को और क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का इश्यू 14 मार्च को खुलेगा। एसएमई सेगमेंट में, प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट्स 11 मार्च को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी। सिग्नोरिया क्रिएशन के साथ-साथ रॉयल सेंस 12 मार्च को आईपीओ लाएंगी। 13 मार्च को एवीपी इंफ्राकॉन और 15 मार्च को केपी ग्रीन इंजीनियरिंग और Enfuse Solutions के आईपीओ आएंगे।
लिस्टिंग के मोर्चे पर, 12 मार्च को R K SWAMY IPO की लिस्टिंग BSE व NSE पर और V R Infraspace IPO की लिस्टिंग NSE SME पर होगी। 13 मार्च को JG Chemicals के शेयर BSE व NSE पर और Sona Machinery के शेयर NSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगे। इसके अलावा 14 मार्च को Gopal Snacks के शेयर BSE व NSE पर, Koura Fine Diamond Jewelry के शेयर BSE SME पर, Shree Karni Fabcom के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे। Pune E-Stock Broking की लिस्टिंग 15 मार्च को BSE SME पर होगी।
पहले से चल रहे आईपीओ में गोपाल स्नैक्स, श्री कर्णी फैबकॉम और कौरा फाइन डायमंड ज्वेलरी के इश्यू 11 मार्च को क्लोज होंगे। Pune E-Stock Broking IPO 12 मार्च को बंद होगा।
अगले सप्ताह के प्रमुख कॉरपोरेट एक्शंस इस तरह हैं...