IPOs Next Week: नए सप्ताह में खुलेंगे 8 नए IPO, 8 कंपनियां होंगी लिस्ट
IPOs Next Week: इसके अलावा पहले से चल रहे 4 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका नए सप्ताह में भी रहेगा। लिस्टिंग की बात करें तो 11-15 मार्च के बीच 8 कंपनियां शेयर बाजारों में अपनी शुरुआत करेंगी। KP Green Engineering IPO अब तक का सबसे बड़ा SME IPO होगा। कंपनी का इरादा इस इश्यू से 189.50 करोड़ रुपये जुटाने का है
लिस्ट होने वाली कंपनियों में मेनबोर्ड और SME दोनों ही सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं।
IPOs Next Week: 11 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट काफी गुलजार रहेगा। वजह, 8 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट के 2 और SME सेगमेंट के 6 इश्यू शामिल हैं। इसके अलावा पहले से चल रहे 4 IPO में पैसा लगाने का मौका नए सप्ताह में भी रहेगा। लिस्टिंग की बात करें तो 11-15 मार्च के बीच 8 कंपनियां शेयर बाजारों में अपनी शुरुआत करेंगी। लिस्ट होने वाली कंपनियों में मेनबोर्ड और SME दोनों ही सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नजर नए सप्ताह में आ रहे IPO और लिस्ट होने वाली कंपनियों पर...
मेनबोर्ड सेगमेंट
Popular Vehicles & Services IPO: इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 280-295 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ 12 से 14 मार्च तक खुला रहेगा। 601.55 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए लॉट साइज 50 शेयरों का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 19 मार्च को हो सकती है।
Krystal Integrated Services IPO: इस पब्लिक इश्यू में 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही 18 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। आईपीओ 14 मार्च को खुलेगा और 18 मार्च को क्लोज होगा। अभी इसके लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज की घोषणा नहीं हुई है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 21 मार्च को हो सकती है।
SME सेगमेंट
Pratham EPC Projects IPO: इस आईपीओ से कंपनी का प्लान 36 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू की ओपनिंग 11 मार्च को और क्लोजिंग 13 मार्च को होगी। प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 1600 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 18 मार्च को होगी।
Royal Sense IPO: 9.86 करोड़ रुपये का यह इश्यू 12 मार्च को खुलेगा और पैसा लगाने के लिए 14 मार्च तक मौका रहेगा। प्राइस बैंड 68 रुपये और लॉट साइज 2000 शेयरों का है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 19 मार्च को हो सकती है।
Signoria Creation IPO: 9.28 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 61-65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 12 मार्च को खुलेगा और 14 मार्च को क्लोज होगा। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 2000 शेयर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 19 मार्च को हो सकती है।
AVP Infracon IPO: यह आईपीओ 13 मार्च को खुलकर 15 मार्च को बंद होगा। प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर तय किया गया है। कंपनी का इरादा 52.34 करोड़ रुपये जुटाना है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 20 मार्च को हो सकती है।
Enfuse Solutions IPO: यह पब्लिक इश्यू 15 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और बोली लगाने के लिए 19 मार्च तक मौका रहेगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 22 मार्च को हो सकती है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
KP Green Engineering IPO: यह अब तक का सबसे बड़ा SME आईपीओ होगा। कंपनी का इरादा 189.50 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू 15 मार्च को खुलकर 19 मार्च को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 22 मार्च को होगी। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 137-144 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। मिनिमम लॉट साइज 1000 शेयरों का है।
पहले से चल रहे IPO
Gopal Snacks IPO: 6 मार्च को खुला यह पब्लिक इश्यू अब तक 1.48 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसकी क्लोजिंग 11 मार्च को होगी। प्राइस बैंड 381-401 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 37 शेयर है। कंपनी का इरादा इस आईपीओ से 650 करोड़ रुपये जुटाना है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 14 मार्च को होगी।
Koura Fine Diamond Jewelry IPO: 5.50 करोड़ रुपये के इस आईपीओ की ओपनिंग 6 मार्च को हुई थी और क्लोजिंग 11 मार्च को होगी। इश्यू अब तक 116.43 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 55 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 14 मार्च को हो सकती है।
Shree Karni Fabcom IPO: यह इश्यू 6 मार्च को खुला था और 11 मार्च को बंद होगा। अभी तक यह 51.45 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी का इरादा 42.49 करोड़ रुपये जुटाने का है। प्राइस बैंड 220-227 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 600 शेयरों का है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 14 मार्च को हो सकती है।
Pune E-Stock Broking IPO: यह इश्यू 7 मार्च को ओपन हुआ था और 12 मार्च को क्लोज होगा। अब तक इसे 13 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। कंपनी का प्लान 38.23 करोड़ रुपये जुटाना है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 78-83 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर तय किया गया है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 15 मार्च को हो सकती है।
लिस्ट होने वाली कंपनियां
11 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में 12 मार्च को R K SWAMY IPO की लिस्टिंग BSE व NSE पर और V R Infraspace IPO की लिस्टिंग NSE SME पर होगी। 13 मार्च को JG Chemicals के शेयर BSE व NSE पर और Sona Machinery के शेयर NSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगे। इसके अलावा 14 मार्च को Gopal Snacks के शेयर BSE व NSE पर, Koura Fine Diamond Jewelry के शेयर BSE SME पर, Shree Karni Fabcom के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे। Pune E-Stock Broking की लिस्टिंग 15 मार्च को BSE SME पर होगी।