टॉप 10 कंपनियों में से 7 का M-Cap ₹1.25 लाख करोड़ घटा, किसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान?

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। हालांकि इसका मार्केट कैप 39,718 करोड़ रुपये घटकर 17,47,321.40 करोड़ रुपये रह गया। रुख के उलट SBI का मार्केट कैप 12,692.09 करोड़ रुपये बढ़ गया

अपडेटेड Jun 07, 2026 पर 2:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 532.40 अंक या 0.71 प्रतिशत और निफ्टी 181.05 अंक या 0.76 प्रतिशत नीचे आया।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 532.40 अंक या 0.71 प्रतिशत और निफ्टी 181.05 अंक या 0.76 प्रतिशत नीचे आया। टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं HDFC Bank, ICICI Bank और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप बढ़ गया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 39,718 करोड़ रुपये घटकर 17,47,321.40 करोड़ रुपये रह गया। TCS के मार्केट कैप में 20,134.66 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,95,346.09 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 18,736.04 करोड़ रुपये घटकर 10,96,150.49 करोड़ रुपये, L&T का 16,880.20 करोड़ रुपये कम होकर 5,43,956.44 करोड़ रुपये, LIC का 14,610.74 करोड़ रुपये घटकर 5,05,873.32 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 9,681.36 करोड़ रुपये घटकर 5,53,580.97 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 5,909.23 करोड़ रुपये घटकर 4,98,301.31 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाकी 3 कंपनियों को कितना फायदा


इस रुख के उलट SBI का मार्केट कैप 12,692.09 करोड़ रुपये बढ़कर 9,02,523.63 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 4,484.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,05,074.77 करोड़ रुपये और HDFC Bank का 4,101.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 11,50,743.31 करोड़ रुपये हो गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, SBI, TCS, बजाज फाइनेंस, L&T, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Kotak Mahindra Bank का शेयर देख सकता है 27% तक उछाल, ICICI Securities से 'बाय' रेटिंग बरकरार

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।