टॉप-10 कंपनियों में से 7 का M-cap ₹1.75 लाख करोड़ घटा, किसने झेला सबसे ज्यादा नुकसान

बीते सप्ताह RIL देश की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी रही। हालांकि मार्केट कैप ₹89,720.3 करोड़ घटकर ₹18,24,515.62 करोड़ रह गया। दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप ₹18,051.68 करोड़ बढ़कर ₹4,90,536.19 करोड़ हो गया

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 1:39 PM
Story continues below Advertisement
पिछले हफ्ते BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 949.74 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरा।

बीते सप्ताह टॉप-10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 7 की कुल मार्केट वैल्यूएशन ₹1.75 लाख करोड़ कम हो गई। इक्विटी बाजार में कमजोर रुझान के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 949.74 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरा। NSE का निफ्टी 294.9 अंक या 1.27 प्रतिशत नीचे आया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के SVP, रिसर्च, अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार ने हफ्ते का अंत कमजोरी के साथ किया। यह दिखाता है कि दुनिया भर के बदलते संकेतों और मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा।

हफ्ते की शुरुआत में ऊर्जा सप्लाई में रुकावट, कमजोर होते रुपये और बढ़ते उतार-चढ़ाव की चिंताओं के कारण बाजार में गिरावट आई। इसके बाद हफ्ते के बीच में US-ईरान तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद से बाजार में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। शुक्रवार को फिर से बिकवाली का दबाव बढ़ने से यह बढ़त खत्म हो गई और इंडेक्स नीचे आ गए।

7 कंपनियों में से किसे कितना नुकसान


गुजरे सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹89,720.3 करोड़ घटकर ₹18,24,515.62 करोड़ रह गया। HDFC Bank का मार्केट कैप ₹37,248.59 करोड़ घटकर ₹11,64,018.69 करोड़ रह गया। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप ₹35,399.42 करोड़ घटकर ₹9,41,569.15 करोड़, ICICI Bank का ₹8,121.76 करोड़ घटकर ₹8,83,551.30 करोड़, भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹2,480.42 करोड़ घटकर ₹10,50,413.33 करोड़, हिंदुस्तान यूनिलीवर का ₹2,091.13 करोड़ घटकर ₹4,87,540.19 करोड़ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप ₹271.35 करोड़ घटकर ₹8,64,668.65 करोड़ रह गया।

बाकी 3 कंपनियों को कितना फायदा

दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप ₹18,051.68 करोड़ बढ़कर ₹4,90,536.19 करोड़, बजाज फाइनेंस का ₹8,680.36 करोड़ बढ़कर ₹5,25,395.48 करोड़ और इंफोसिस का मार्केट कैप ₹6,245.3 करोड़ बढ़कर ₹5,15,034.67 करोड़ हो गया। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी रही। इसके बाद HDFC Bank, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, ICICI Bank, TCS, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

नए सप्ताह में 30 मार्च को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Central Mine Planning के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। इसी दिन BSE SME पर Speciality Medicines की लिस्टिंग हो सकती है। इसके बाद 1 अप्रैल को BSE SME पर Tipco Engineering के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। 2 अप्रैल को BSE, NSE पर Sai Parenteral's, Powerica और Amir Chand Jagdish Kumar के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Highness Microelectronics की लिस्टिंग होने वाली है।

नए हफ्ते के लिए ये शेयर एक्सपर्ट सुदीप शाह की टॉप चॉइस, निफ्टी के लिए रिकवरी में 23150-23200 की रेंज बन सकती है बड़ी रुकावट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।