सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 63,478.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदा लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ। पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 187.95 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़ गया। सप्ताह के दौरान लार्सन एंड टुब्रो, SBI, HDFC Bank, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा हुआ। वहीं भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट कैप में गिरावट आई।
