Get App

टॉप 10 कंपनियों में से 6 को तगड़ा झटका, m-cap ₹1.36 लाख करोड़ घटा; इसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में RIL टॉप पर बरकरार रही। बीते सप्ताह RIL का मार्केट कैप 34710.8 करोड़ रुपये घट गया। दूसरी ओर LIC का मार्केट कैप 17,678.37 करोड़ रुपये बढ़ गया। TCS का मार्केट कैप 11,360.8 करोड़ रुपये बढ़ गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 10, 2025 पर 11:57 AM
टॉप 10 कंपनियों में से 6 को तगड़ा झटका, m-cap ₹1.36 लाख करोड़ घटा; इसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
बीते सप्ताह BSE सेंसेक्स 0.92 प्रतिशत और NSE निफ्टी 0.82 प्रतिशत नीचे आया।

बीते सप्ताह टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप कुल मिलाकर 1,36,151.24 करोड़ रुपये घट गया। सबसे ज्यादा झटका रिलायंस इंडस्ट्रीज को लगा। शेयर बाजार में लगातार छठे सप्ताह गिरावट रही। BSE सेंसेक्स 742.12 अंक या 0.92 प्रतिशत और NSE निफ्टी 202.05 अंक या 0.82 प्रतिशत नीचे आया। टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और बजाज फाइनेंस फायदे में रहीं।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 34,710.8 करोड़ रुपये घटकर 18,51,174.59 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह HDFC Bank का मार्केट कैप 29,722.04 करोड़ रुपये घटकर 15,14,303.58 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 24,719.45 करोड़ रुपये घटकर 10,25,495.69 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 19,504.31 करोड़ रुपये घटकर 5,91,423.02 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 15,053.55 करोड़ रुपये घटकर 10,59,850.32 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 12,441.09 करोड़ रुपये घटकर 5,87,021.88 करोड़ रुपये रह गया।

बाकी 4 कंपनियों को कितना फायदा

दूसरी ओर LIC का मार्केट कैप 17,678.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,77,187.67 करोड़ रुपये हो गया। TCS का मार्केट कैप 11,360.8 करोड़ रुपये बढ़कर 10,97,908.66 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का 9,784.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7,42,649.34 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 186.43 करोड़ रुपये बढ़कर 5,45,148.52 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें