Get App

कारोबार बढ़ाने पर कंपनी का पूरा फोकस, अच्छी डील मिलने पर और अधिग्रहण पर करेंगे विचार- M&M मैनेजमेंट

अमरज्योति बरुआ ने आगे कहा कि इंडस्ट्री की ट्रैक्टर वॉल्यूम बेहतर रहने की उम्मीद है। इंडस्ट्री की 6-7% वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद है। ट्रैक्टर सेगमेंट में मार्केट शेयर 43% पर बरकरार संभव है। उन्होंने आगे कहा कि कारोबार बढ़ाने पर कंपनी का पूरा फोकस है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2025 पर 5:01 PM
कारोबार बढ़ाने पर कंपनी का पूरा फोकस, अच्छी डील मिलने पर और अधिग्रहण पर करेंगे विचार- M&M मैनेजमेंट
अमरज्योति बरुआ ने आगे कहा कि ICE इंजन सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद कम है। इंडस्ट्री के SUV में 1% से 5% ग्रोथ की उम्मीद है।

चौथी तिमाही में M&M के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 20 फीसदी तो आय 25 फीसदी बढ़ी है। मार्जिन में भी सुधार हुआ है। कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 24 फीसदी बढ़कर 31,609 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 25,434 करोड़ रुपये रहा था।नतीजों के साथ ही कंपनी ने हर शेयर पर 25.3 रुपये का डिविडेंड बांटने का भी ऐलान किया। Q4 में 41.2% का रिकॉर्ड ट्रैक्टर मार्केट शेयर रहा ।

नतीजों पर सीएनबीसी- आवाज से बातचीत करते हुए महिंद्रा ग्रुप के CFO अमरज्योति बरुआ ने कहा कि ऑटो और फार्म इक्विपमेंट का आपरेशन प्रदर्शन बेहतर रहा। मौजूदा स्तर पर मार्जिन बरकरार रहने की उम्मीद है। कमोडिटी कीमतें घटने से फार्म इक्विपमेंट को सपोर्ट मिला। कमोडिटी के दाम स्टेबल रहने पर मार्जिन बरकरार रहेंगे। EVs के वॉल्यूम कम रहने से मार्जिन पर असर देखने को मिला। EVs में आगे बेहतर डिमांड रहने की उम्मीद है जबकि ऑटो सेगमेंट के मार्जिन 10% से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

अमरज्योति बरुआ ने आगे कहा कि ICE इंजन सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद कम है। इंडस्ट्री के SUV में 1% से 5% ग्रोथ की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक व्हीकल में अच्छे ग्रोथ की उम्मीद है।

FY26 के लिए ऑटो में क्या-क्या नए लॉन्चेंज के प्लान हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2025 को नया प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे। प्रोडक्ट सेट-अप के लिए नया प्लेटफॉर्म होगा। भविष्य में प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट लॉन्च की योजना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें