सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में का आज से नया हफ्ता शुरू हो रहा है और 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ, 5Paisa.com के Trading Strategiest रुचित जैन और Nirmal Bang के AVP Research विकास सालुंखे हमारे साथ जुड़ गए हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Welspun Corp
अमित ने इस स्टॉक में 170.70 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 162 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 185 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः SELL SCI
रुचित ने कहा कि इस स्टॉक में 160 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 145 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 163 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Powergird
विकास ने कहा कि इसमें 202 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 220 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 193 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY tata steel
अमित ने इस स्टॉक में 1129.60 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1095 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1180 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Morepena lab
रुचित ने कहा कि इस स्टॉक में 53.65 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 63 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 51 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Linde
विकास ने कहा कि इसमें 2539 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2720 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2450 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY TCS
अमित ने इस स्टॉक में 3500 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3395 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3650 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः SELL AU Small Bank
रुचित ने कहा कि इस स्टॉक में 1097 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 995 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1133 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः SELL IEX
विकास ने कहा कि इसमें 740 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 670 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 754 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।