पिछले शुक्रवार की तेज गिरावट के बाद बाजार आज संभलने की कोशिश कर रहा है। निफ्टी 17100 के पार निकलने में कामयाब हो गया है। बैंक निफ्टी में भी सुधार दिख रहा है। हालांकि ऊपरी स्तरों पर तेजी बहुत टिक नहीं पा रही है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि अगले हफ्ते के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारी एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट Shivangi Sarda हैं। शिवांगी ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले शेयर
DR LAL PATH, METROPOLIS, PFIZER और GODREJ PROP
वायदा बाजार में आज के SHORTS COVERING रोल्स वाले शेयर
BAJAJ FINANCE, LTI, INDIAMART और SBI
वायदा बाजार में आज के FRESH SHORTS रोल्स वाले शेयर
DELTA CORP, INDIAN HOTEL, GRANULES और LAURUS LAB
वायदा बाजार में आज के LONG UNWINDING रोल्स वाले शेयर
IRCTC, AU BANK, IBUL HSG और EXIDE
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 17300 और 17200 के स्तर पर दिखाई दे रही है
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 16900 और 17000 के स्तर पर दिखाई दे रही है
NIFTY PUT (02 DEC) (CONTRACT)
17100 PE OI 42995 OI CHANGE 12404
17000 PE OI 85646 OI CHANGE 18762
16900 PE OI 58432 OI CHANGE 31472
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 37000 और 36500 के स्तर पर दिखाई दे रही है
NIFTY BANK CALL (02 DEC) (CONTRACT)
36000 CE OI 42629 OI CHANGE 22060
36500 CE OI 54738 OI CHANGE 10552
37000 CE OI 78881 OI CHANGE 11096
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 35500 और 35800 के स्तर पर दिखाई दे रही है
NIFTY BANK PUT (02 DEC) (CONTRACT)
36000 PE OI 55046 OI CHANGE 12084
35800 PE OI 24439 OI CHANGE 18360
35500 PE OI 55334 OI CHANGE 19407
मोतीलाल ओसवाल की टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट Shivangi Sarda ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी में थोड़ा संभलता हुआ नजर आया। इस समय ये हरे निशान में कारोबार कर रहा है। लेकिन हमारा मानना है कि जब तक निफ्टी 17350 का लेवल नहीं ब्रेक करता और उसके ऊपर नहीं टिकता तब तक इसमें ऊपरी लेवल पर बिकवाली करने की सलाह ही होगी।
वहीं बैंक निफ्टी पर राय देते हुए शिवांगी ने कहा कि इसमें भी निचले स्तरों पर से रिकवरी देखने को मिली है लेकिन ये भी अपने ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पा रहा है लिहाजा बैंक निफ्टी में भी हमारी बाउंस में बिकवाली करने की राय होगी।
Apollo Hospital: खरीदें-5286 रुपये, लक्ष्य-6080 रुपये, स्टॉपलॉस-5730 रुपये
Reliance: खरीदें-2477.55 रुपये, लक्ष्य-2600 रुपये, स्टॉपलॉस-2440 रुपये
Hero Moto Corp: बेचें-2482 रुपये, लक्ष्य-2370 रुपये, स्टॉपलॉस-2520 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः TCS
शिवांगी ने आज सस्ते ऑप्शन के रूप में बाजार को संभालने सेक्टर आईटी से दिग्गज आईटी स्टॉक चुना है। उन्होंने दिग्गज आईटी स्टॉक टीसीएस की दिसंबर सीरीज की 3540 के स्ट्राइक वाली कॉल 70 रुपये के आस-पास खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 130 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं हालांकि इसमें 45 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस भी लगाएं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)