Get App

बाजार में Bulls और Bears के अलावा Pig भी कर सकते हैं कमाई: रमेश दमानी

अगले 30 वर्षों तक भारतीय बाजारों में तेजी बनी रहेगी। अगले 30 साल की अवधि पिछले 30 सालों की तुलना में और भी अधिक रोमांचक होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2022 पर 11:31 PM
बाजार में Bulls और Bears के अलावा Pig भी कर सकते हैं कमाई: रमेश दमानी
कई बार आपको बाजार में उपलब्ध मौकों का फायदा उठाने के लिए सुअर जैसे दुस्साहस और उतावलेपन की भी जरूरत होती

भारतीय इक्विटी मार्केट के जाने-माने नाम निवेशक रमेश दमानी (Ramesh Damani) का कहना है कि उनको वर्तमान में भारतीय बाजार में टेक्नोलॉजी और पीएसयू स्टॉक्स में काफी अच्छे मौके दिख रहे हैं। डिफेंस और रेल शेयर भी रमेश दमानी को अच्छे लग रहे हैं। CNBC TV18 को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि " वर्तमान में मैंने PSU स्टॉक्स में ज्यादा निवेश कर रखा है। तमाम पीएसयू कंपनियों का कारोबार काफी अच्छा है।"

कंपाउंडिंग दुनिया का आठवां अजूबा 

कंपाउंडिंग को दुनिया का आठवां अजूबा बताते हुए, दिग्गज निवेशक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बाजार से जो सबसे बड़ी सीख ले सकता है, वह यह है कि पैसे को कैसे कंपाउंडिंग की ताकत से बढ़ाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि शेयर बाजार में आपको ये सीखना होगा कि जब लोहा गरम हो तब आपको वार करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें