Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, पहले ही दिन अपर सर्किट पर बंद

Comrade Appliances IPO Listing: कॉमरेट एप्लाएंसेज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 मई से 5 जून के बीच खुला था। इस इश्यू ओवरऑल 77.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह कंपनी एयर कूलर्स और इलेक्ट्रिक गीजर्स बनाती है। यह ओरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर (OEM) और ओरिजिनल डिजाइन मैनुफैक्चरर (ODM) बिजनेस मॉडल पर काम करती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री कॉमरेड ब्रांड के नाम से होती है

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
Comrade Appliances का 12 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 मई से 5 जून के बीच खुला था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Comrade Appliances IPO Listing: एयर कूलर्स और इलेक्ट्रिक गीजर्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी कॉमरेड एप्लाएंसेज (Comrade Appliances) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को शानदार रिस्पांस मिला था। निवेशकों को इसके शेयर 54 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और आज इसके शेयरों का सफर बीएसई-एसएमई (BSE-SME) पर 87 रुपये से शुरू हुआ यानी कि आईपीओ निवेशकों को 61 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। इसके बाद शेयर फिर आगे बढ़े और दिन के आखिरी में यह 91.35 रुपये (Comrade Appliances Share Price) के अपर सर्किट पर बंद हुए। इस आईपीओ के तहत सभी नए शेयर ही जारी हुए हैं यानी कि ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं हुई है।

    Comrade Appliances IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

    कॉमरेड एप्लाएंसेज का 12 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 मई से 5 जून के बीच खुला था। इस इश्यू ओवरऑल 77.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें से क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 21.86 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 162.67 गुना और खुदरा निवेशकों का 72.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 22.78 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। कंपनी जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरुरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।


    गंगवाल परिवार की बिकवाली ने तोड़े Indigo के शेयर, रिकवरी होगी या मुनाफा निकाल लें?

    Comrade Appliances के बारे में डिटेल्स

    यह कंपनी एयर कूलर्स और इलेक्ट्रिक गीजर्स बनाती है। यह ओरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर (OEM) और ओरिजिनल डिजाइन मैनुफैक्चरर (ODM) बिजनेस मॉडल पर काम करती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री कॉमरेड ब्रांड के नाम से होती है। इसकी मैनिफैक्चरिंग फैसिलिटी पालघर में है और यह 66,322 स्क्वॉयर फीट में फैली हुई है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2020 में इसका शुद्ध मुनाफा 41.80 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इसके बाद वित्त वर्ष 2021 में इसे 20.21 लाख रुपये, वित्त वर्ष 2022 में 38.75 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 1.64 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।