कंडोम बनाने वाली क्यूपिड का शेयर क्रैश, अचानक 13 फीसदी फिसला

शेयर बाजारों में कारोबार खत्म होने के महज आधे घंटे पहले क्यूपिड के शेयर क्रैश कर गया। इससे पहले शेयरों में तेजी दिखी थी। इससे शेयर के प्राइस कीमत 8 जुलाई को नई ऊंचाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, बीते एक साल में यह शेयर 788 फीसदी चढ़ा है

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी के शेयर 6 जुलाई को 52 हफ्ते के हाई 214 रुपये पर पहुंच गए थे।

क्यूपिड के शेयर 8 जुलाई को क्रैश कर गए। अचानक शेयरों में बड़ी गिरावट आई। कारोबार खत्म होने के महज आधे घंटे पहले शेयर क्रैश कर गया। इससे पहले शेयरों में तेजी दिखी थी। इससे कीमत 8 जुलाई को नई ऊंचाई पर पहुंच गए थे। सुबह में शेयर मजबूत खुले। एक समय शेयर 2 फीसदी तक चढ़ गए थे। 3:30 बजे शेयर 13.17 फीसदी गिरकर 192 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने रेवेन्यू 150 करोड़ से ज्यादा रहने का अनुमान जताया

क्रैश करने से पहले Cupid के शेयरों में 8 जुलाई को आई तेजी की वजह उसकी तरफ से एक्सचेंजों को दिया गया एक नया बिजनेस अपडेट है। कंपनी ने कहा है कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका रेवेन्यू 150 करोड़ रुपये से ज्यादा रह सकता है। कंपनी ने कहा कि कारोबार के लिहाज से जून तिमाही के अब तक की सबसे अच्छी तिमाही रहने की उम्मीद है।

बीते एक साल में 788 फीसदी चढ़ा है कंपनी का शेयर


क्यूपिड के शेयरों में बीते एक साल में जबर्दस्त तेजी आई है। इस दौरान इसका शेयर करीब 788 फीसदी चढ़ा है। इसका मतलब है कि इसने सिर्फ 12 महीनों में निवेशकों का पैसा 8 गुना बना दिया है। एक महीने में यह शेयर करीब 37 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते 6 महीनों में 140 फीसदी उछला है।

हेल्थकेयर और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाती है कंपनी

Cupid Limited मुंबई की कंपनी है। यह हेल्थकेयर और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाती है। हालांकि, 1993 में शुरू की गई इस कंपनी की विशेषज्ञता पुरुषों और महिलाओं के कंडोम, पर्सनल ल्यूब्रिकेंट्स और इन-विट्रो डायग्नॉस्टिक (IVD) किट्स बनाने में है। यह 110 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है। नासिक के करीब सिन्नार में इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। कंपनी का फोकस दुनियाभर में अपनी मजबूत पहचान बनाने और प्रोडक्ट इनोवेशन पर है।

6 जुलाई को 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गए थे शेयर

कंपनी के शेयर 6 जुलाई को 52 हफ्ते के हाई 214 रुपये पर पहुंच गए थे। इसकी वजह इसके शेयरों में एक ब्लॉक डील थी। 127.5 करोड़ रुपये की इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयरों में बड़ी तेजी आई थी। शेयर 7 फीसदी तक उछल गए थे। स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, कंपनी के 60.8 लाख शेयरों में ब्लॉक डील हुई थी, जो कंपनी के 2.3 फीसदी शेयरों के बराबर है। इस ब्लॉक डील से कंपनी का शेयर लाइमलाइट में आया था।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के सीजफायर खत्म होने के ऐलान से शेयर बाजार धड़ाम, 1677 फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 516 अंक लुढ़का

दोपहर बाद शेयर बाजारों में अचानक बड़ी गिरावट

शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में भी दोपहर तब बड़ी गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अमेरिका का सीजफायर खत्म हो गया है। इससे सेंसेक्स और निफ्टी अचानक क्रैश कर गए। कारोबार खत्म होने पर निफ्टी 2.12 फीसदी यानी 516 अंक गिरकर 23,882 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 2.15 फीसदी यानी 1677 अंक गिरकर 76,503 पर क्लोज हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।