Stock market : वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी 25200 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में करीब 200 अंकों का दबाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी छोटी रेंज में कारोबार कर रहे हैं। फार्मा शेयरों में आज सबसे अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। टोरंट फार्मा और ग्रेन्यूल्स एक से डेढ़ फीसदी चढ़े हैं। साथ ही, रियल्टी और मेटल में भी खरीदारी दिख रही है। वहीं सरकारी बैंकों में मुनाफावसूली नजर आ रही है। यूनियन बैंक और इंडियन बैंक दो फीसदी से ज्यादा फिसलकर वायदा के टॉप लूजर बने हैं।
