Get App

बाजार में जारी रह सकता है कंसोलिडेशन, पॉलिसी का फैसला ही बदल सकता है सेटअप- वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कंसोलिडेशन जारी रह सकता है, यहां ऑप्शन राइटर्स का कब्जा है। पॉलिसी का फैसला ही सेटअप बदल सकता है, पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें। 24794-24832 अहम स्तर, इसके ऊपर 24878-24923-24969 तक जा सकते

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 8:31 AM
बाजार में जारी रह सकता है कंसोलिडेशन, पॉलिसी का फैसला ही बदल सकता है सेटअप- वीरेंद्र कुमार
निफ्टी बैंक ने भी पहले बेस से पहले रजिस्टेंस तक का स्विंग बना लेकिन बाद में टूटा है।आज पॉलिसी पर नजर, इसके बाद ही ट्रेड करना बेहतर है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24794-24832 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24878-24923/24969 पर है। वहीं पहला बेस 24569-24633 पर है जबकि बड़ा बेस 24463-24519

पर है।

सभी Pivot Points पार करने के बाद 24871 तक की शानदार तेजी बनी। क्लोजिंग थोड़े नीचे हुई लेकिन अच्छी थी क्योंकि 10/20DEMA के ऊपर बंद हुए। FIIs अब भी बिकवाली कर रहे हैं, नेट शॉर्ट बढ़कर 1.07 लाख रहा। 24800 और 25000 पर कॉल राइटर्स का कब्जा, 24700-24600-24500 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिला।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कंसोलिडेशन जारी रह सकता है, यहां ऑप्शन राइटर्स का कब्जा है। पॉलिसी का फैसला ही सेटअप बदल सकता है, पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें। 24794-24832 अहम स्तर, इसके ऊपर 24878-24923-24969 तक जा सकते हैं। पहला रजिस्टेंस पार नहीं हुआ तो पहले और दूसरे बेस तक फिसल सकते हैं। 24519-24463 आखिरी जोन, इसके नीचे लॉन्ग नहीं करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें