Union Budget 2022 और UP के चुनाव तक बाजार में दिखेगा कंसोलिडेशन, शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव के लिए रहें तैयार: मोहित निगम

आगे chemical, electric vehicle,न्यू एज की आईटी सेक्टर से जुड़ी मिड और स्म़ॉलकैप कंपनियां आनेवाली तिमाहियों में अपनी लॉर्जकैप पीयर्स की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 6:10 PM

बाजार की आगे की दशा और दिशा पर हेम सिक्योरिटीज के मोहित निगम ने मनी कंट्रोल से खास बातचीत की। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का सारांश दे रहे हैं। इस बातचीत में मोहित निगम ने कहा कि निवेशकों को शॉर्ट टर्म में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के लिए कमर बांध कर तैयार हो जाना चाहिए। इस उतार-चढ़ाव के पीछे कई घरेलू और विदेशी फैक्टर काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यूनियन बजट 2022 तक बाजार कंसोलिडेशन के मूड में रहेगा क्योंकि कुछ राज्यों के चुनावों के अलावा अगले कुछ महीनों के लिए बाजार में कोई बड़ा ट्रिगर नजर नहीं आ रहा है।

सितंबर तिमाही के नतीजों पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि इकोनॉमी के खुलने के साथ ही सितंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। खासकर तौर पर आईटी कंपनियों के नतीजे काफी बेहतर रहे हैं। मांग में मजबूती के चलते आईटी कंपनियों को बड़े-बड़े डील मिले हैं जिसके साथ ही ये जोरदार भर्तियां कर रही हैं। हालांकि सप्लाई से जुड़ी चिंता और बढ़ती एट्रिशन इनके लिए परेशानी का सबब है। बैंकिंग शेयर के नतीजे भी काफी अच्छे रहे है। एनएपीए के स्तरों में गिरावट देखने को मिली है।


उम्मीद है कि आगे chemical, electric vehicle,न्यू एज की आईटी सेक्टर से जुड़ी मिड और स्म़ॉलकैप कंपनियां आनेवाली तिमाहियों में अपनी लॉर्जकैप पीयर्स की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

कुल मिलाकर हम बाजार पर सकारात्मक नजरिया रखते हैं और हमारा मानना है कि किसी भी गिरावट में क्वालिटी शेयरों में खरीद की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वैल्यूएशन काफी बड़े नजर आ रहे हैं ऐसे में निवेशकों को काफी सतर्क रहकर कारोबार करना चाहिए। रुस में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और चाइना की तरफ से बढ़ रही चुनौतियों को ध्यान में रखने की जरुरत है इसके अलावा तेल और कोयले की कीमतें भी बढ़ रही है। जिससे महंगाई का दबाव बढ़ रहा है इसका बाजार पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

निवेशकों को मोहित निगम की सलाह है कि वो इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मजबूत फंडामेटल, अच्छे रेवेन्यू ग्रोथ और निम्न कर्ज वाली कंपनियों पर ही फोकस करें। हालांकि यह सारी चिंताएं शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए है। बाजार का लॉन्ग टर्म ट्रेन्ड अभी भी बुलिश बना हुआ है इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों को डरने की जरुरत नहीं है।

मोहित के पसंदीदा स्टॉक और सेक्टर

मोहित निगम को इलेक्ट्रिकल व्हीकल से जुड़ी कंपनियां पंसद है। इस सेगमेंट में Sona BLW और Tata Motors उनके टॉप पिक्स हैं।

इसके अलावा स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्राइवेट कंपनियां भी मोहित निगम की पसंद में शामिल है। इस सेक्टर में MTAR Technologies मोहित निगम की टॉप पिक्स है। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में मोहित निगम को ICICI Bank, Axis Bank और Bajaj Finance पसंद हैं।

मोहित निगम ने इस बातचीत में आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव केंद्र सरकार के लिए काफी अहम हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश से ही पार्लियामेंट की सबसे ज्यादा सीटें आती है। अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो केंद्र में रुलिंग पार्टी की स्थिति मजबूती होगी और मार्केट में भी पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव के नतीजे फरवरी के अंत तक या मार्च के पहले हफ्ते में आने की उम्मीद है। तब तक बाजार कंसोलिडेशन के मोड में रहेगा।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।