Consumer Durables:15 जनवरी से तीसरी तिमाही के नतीजों का सीजन शुरु होना है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के नतीजों पर निर्मल बंग ने एक रिपोर्ट निकाली है। आइए डालते है एक नजर कि इस रिपोर्ट में निर्मल बंग ने कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के लिए अनुमान लगाया है और इस सेगमेंट में कौन से शेयर को उन्होंने अपने टॉप पिक्स में जगह दी है?
ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने अपने रिचर्स रिपोर्ट में कहा है कि Q3 में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों के आय में सालाना 39.5 फीसदी की ग्रोथ संभव है। Dixon की मोबाइल कैटेगरी से आय को सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि निर्मल बंग का मानना है कि कूलिंग प्रोडक्ट के लिए तीसरी तिमाही सुस्त तिमाही रह सकती है और Q3 में कूलिंग प्रोडक्ट पर सीजन का असर दिखाई देगा।
कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स से क्या हैं उम्मीद
वहीं Q3 में कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स की आय में सालाना 14.4% की ग्रोथ संभव है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि वायर और कंज्यूमर लाइटिंग में कम ग्रोथ देखने को मिलेगी। हालांकि केबल सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ संभव है।
Q3 मार्जिन की कैसी है तस्वीर?
ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स दोनों ही सेगमेंट के मार्जिन में दबाव देखने को मिल सकता है। Q3 में इन दोनों सेगमेंट के मार्जिन पर 10 bps का दबाव मुमकिन है। मौसम के चलते आमतौर पर व्हाइट गुड्स के लिए भी कमजोर तिमाही रह सकती है। निर्मल बंग के मुताबिक डिमांड में नरमी और महंगाई का भी असर व्हाइट गुड्स पर दिख सकता है।
इस सेक्टर में निर्मल बंग ने Stove kraft और Dixon Technologies को अपनी टॉप पिक्स में शामिल किया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।