बिग मार्केट वॉयस में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे बाजार के दिग्गज और कोटक AMC के MD & CEO नीलेश शाह जिनके पास कैपिटल मार्केट में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। नीलेश शाह इक्विटी फिक्स्ड, इनकम फंड मैनेज करते रहे हैं। ये कई दिग्गज MF हाउस में लीडरशिप की भूमिका में रहे हैं। नीलेश ICICI Pru, Franklin Templeton MF के साथ भी काम कर चुके हैं। ये CA में गोल्ड मेडलिस्ट और कॉस्ट अकाउंटिंग में रैंक होल्डर रहे हैं।
पुराने तरीकों पर चलने वाली IT कंपनियों से ज्यादा मुनाफे की उम्मीद नहीं
पुराने तरीकों पर चलने वाली IT कंपनियों से ज्यादा मुनाफे की उम्मीद कम है। AI के कारण प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा मिल रहा है। सोने में निवेश करने से बेहतर यह होगा कि अच्छे शेयर चुनें। कई इक्विटी में गोल्ड के मुकाबले अच्छा रिटर्न मिला है। बैंक सेक्टर पर बात करते हुए नीलेश शाह ने कहा कि बैंकों में डिपॉजिट घटने के दूसरे कई कारण हैं। MFs में बचत या डिपॉजिट के पूरे पैसे जा रहे हैं ऐसा कहना पूरी तरह सही नहीं है। रिटेल निवेशकों के लिए MFs एक बेहतर विकल्प हैं।
सही वैल्युएशन वाले शेयरों में होगा निवेश से फायदा
नीलेश शाह ने आगे कहा कि भारतीय बाजारों में छोटी-मोटी गिरावट से डरने की जरूरत नहीं है। सही वैल्युएशन वाले शेयरों में निवेश से फायदा होगा। बाजार में क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। भारत की लार्जकैप कंपनियों का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। भारतीय बाजारों ने दूसरे बाजारों के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिया है। 25 साल में भारतीय बाजार ने अच्छा रिटर्न दिया है। तेजी के बाद थोड़ा-बहुत करेक्शन होता है। इससे डरने की जरूरत नहीं है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।