Get App

Cosmo Films के शेयर दो दिन में 17% उछले, जल्द शेयर बायबैक का ऐलान कर सकती है कंपनी

Buzzing Stocks: कॉस्मो फर्स्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 1 दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें शेयर बायबैक (Share Buyback) के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 3:27 PM
Cosmo Films के शेयर दो दिन में 17% उछले, जल्द शेयर बायबैक का ऐलान कर सकती है कंपनी
Cosmo First ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को 238.39% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

Cosmo First Shares: कॉस्मो फर्स्ट (पूर्व में कॉस्मो फिल्म्स) के शेयर मंगलवार 29 नवंबर को करीब 7% की उछाल के साथ एनएसई पर 815 रुपये के अपने एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। सिर्फ पिछले 2 दिनों में कंपनी के शेयरों में अबतक करीब 17% की उछाल आ चुकी है। दरअसल कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 1 दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें शेयर बायबैक (Share Buyback) के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसी के बाद पिछले 2 दिनों से कॉस्मो फर्स्ट के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

कॉस्मो फर्स्ट (Cosmo First) ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की गुरुवार 1 दिसंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरों को बायबैक करने के प्रस्ताव और दूसरे जरूरी मुद्दों पर विचार किया जाएगा।"

5 साल में दिया 238.39% का Multibagger रिटर्न

दोपहर ढाई बजे, खबर लिखे जाने के समय कॉस्मो फर्स्ट के शेयर एनएसई पर 5.81% की तेजी के साथ 798.20 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत से अब तक कॉस्मो फर्स्ट के शेयरों में करीब 11.71 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी की मौजूदा मार्केट वैल्यू 1,870 करोड़ रुपये है। हालांकि पिछले 5 सालों में इसने अपने निवेशकों को 238.39 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें