Get App

China में कोविड के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, ज्यादातर एशियाई बाजार फिसले

चीन में अधिकारियों ने बीजिंग के सबसे ज्यादा आबादी वाले जिले में लोगों को घरों में रहने को कहा है। वहां कोविड के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिली है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 9:50 AM
China में कोविड के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, ज्यादातर एशियाई बाजार फिसले
MSCI का Asia-Pacific इंडेक्स 0.1 फीसदी कमजोर था। जापान के Nikkei में 0.3 फीसदी और दक्षिण कोरिया के Kospi में 1 फीसदी से ज्यादा कमजोरी दिखी।

China new covid cases: चीन में कोरोना से संक्रमण के नए मामलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। इसका असर 21 नवंबर को शेयर बाजारों पर देखने को मिला। इंडिया सहित ज्यादातर एशियाई देशों के शेयर बाजार कमजोर खुले। इंडिया में BSE Sensex और NSE Nifty 50 में करीब 0.50 फीसदी तक की कमजोरी दिखी। उधर, MSCI का Asia-Pacific इंडेक्स 0.1 फीसदी कमजोर था। जापान के Nikkei में 0.3 फीसदी और दक्षिण कोरिया के Kospi में 1 फीसदी से ज्यादा कमजोरी दिखी। चीन में अधिकारियों ने बीजिंग के सबसे ज्यादा आबादी वाले जिले में लोगों को घरों में रहने को कहा है। वहां कोविड के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिली है।

Guangzhou का कम से कम एक जिला पिछले पांच दिनों से लॉकडाउन में है। कई हिस्सों में फिर से कोविड के मामले बढ़ने से चीन में कोरोनों को लेकर सख्त पाबंदियां हटने की उम्मीदों को झटका लगा है। पिछले हफ्ते चीन में फिर से संक्रमण बढ़ने की खबरों से कच्चे तेली की कीमतों में 10 फीसदी की गिरावट आई थी।

यह भी पढ़ें : UPI: यूपीआई ट्रांजेक्शन की लिमिट होगी तय, सरकार जल्द लेगी फैसला, GooglePay और PhonePay को होगा नुकसान

इस हफ्ते गुरुवार को Thanksgiving holiday की छुट्टी है। फुटबॉल विश्व कप का असर भी ट्रेडिंग पर पड़ने का अनुमान है। इससे वॉल्यूम में कमी आ सकती है। हालांकि, Blak Friday Sales से कंज्यूमर्स के मूड का पता चलेगा। रिटेल सेल्स के ट्रेंड के बारे में भी संकेत मिलेंगे। उधर, अमेरिका में फेडरल रिजर्व की इंटरेस्ट रेट पर अंतिम मीटिंग के मिनट्स बुधवार को आने वाले हैं। इससे इंटरेस्ट रेट को लेकर फेडरल रिजर्व की सोच के बारे में पता चलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें