Get App

Craftsman Automation: क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का स्टॉक 52 हफ्ते के हाई से 30% टूटा, अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन (सीएएल) मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल्स और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट (सीई) सेगमेंट के लिए सिलेंडर ब्लॉक और सिलेंडर हेड बनाती है। अपने एल्युमीनियम बिजनेस को स्ट्रॉन्ग बनाने की कोशिश कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 6:09 PM
Craftsman Automation: क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का स्टॉक 52 हफ्ते के हाई से 30% टूटा, अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई
CAL के स्टॉक में FY27 की अनुमानित अर्निंग्स के 22.2 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। कंपनी के ग्रोथ आउटलुक को देखते हुए यह वैल्यूएशन ठीक लगती है।

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन (सीएएल) के लिए समय अनुकूल दिख रहा है। यह कंपनी मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल्स और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट (सीई) सेगमेंट के लिए सिलेंडर ब्लॉक और सिलेंडर हेड बनाती है। इंडिया में सीवी की डिमांड बढ़ रही है। कमर्शियल व्हीकल (सीवी) इंडस्ट्री की अच्छी ग्रोथ का फायदा सीएएल को मिलेगा। सीएएल का स्टॉक सितंबर 2024 में 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया था। तब से 30 फीसदी गिरने के बाद इसकी वैल्यूएशन अट्रैक्टिव दिख रही है।

पैसेंजर व्हीकल्स और एलॉय व्हीकल्स में डायवर्सिफिकेशन पर फोकस

Craftsman Automation Ltd (CAL) लगातार अपने एल्युमीनियम बिजनेस को स्ट्रॉन्ग बनाने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स और एलॉय व्हीकल्स में डायवर्सिफिकेशन पर फोकस बढ़ाया है। इसके फ्लेक्सिबल कास्टिंग प्रोसेसेज में आईसीई (इनटर्नल कंबशन इंजन) और EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) अप्लिकेशन शामिल हैं। हाल में मिले कुछ बड़े आर्डर्स से एल्युमीनियम डाई-कास्टिंग बिजनेस को मजबूती मिल सकती है। ऑटोमेशन इंडस्ट्री एडवान्स इमिशन स्टैंडर्ड पर शिफ्ट हो रही है। इधर, सरकार ने ईवी का इस्तेमाल बढ़ाने पर फोकस किया है। इससे व्हीकल में एल्युमीनियम का इस्तेमाल बढ़ेगा।

ऑपरेटिंग मार्जिन 16-18 फीसदी तक पहुंच जाने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें