Cropster Agro Share Price: केमिकल्स, प्लास्टिक और रबर प्रोडक्ट्स में ट्रेड करने वाली क्रॉपस्टर एग्रो अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने जा रही है। इसके अलावा स्टॉक स्प्लिट का भी प्लान है। कंपनी का पुराना नाम Planters Polysacks Limited था। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बोनस शेयर 2:1 के रेशियो में दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद क्रॉपस्टर एग्रो के 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर के बदले 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 नए फुली पेड अप इक्विटी शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे।
