Get App

Crude Oil फिर से 100 डॉलर के पार, फूड कंपनियों के शेयरों की बजी बैंड

12 मार्च को क्रूड ऑयल के दोनों बेंचमार्क-ब्रेंट क्रूड और यूएस क्रूड फ्यूचर्स में 9 फीसदी तक का उछाल दिखा। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 100.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यूएस क्रूड फ्यूचर्स 95.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मध्यपूर्व में लड़ाई रुकने के कोई संकेत नहीं दिख रहे

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 11:52 AM
Crude Oil फिर से 100 डॉलर के पार, फूड कंपनियों के शेयरों की बजी बैंड
United Foodbrands का शेयर एक समय 7 फीसदी तक गिर गया था। बाद में यह 6.49 फीसदी गिरकर 209 रुपये पर चल रहा था।

क्रूड की कीमतें 12 मार्ट को 100 डॉलर के पार पहुंच गईं। इसका असर फूड और रेस्टॉरेंट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर पड़ा। इटर्नल, स्विगी, जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयरों में 7 फीसदी तक की गिरावट आई। गल्फ की खाड़ी में कुछ और जहाजों पर हमलों की खबरों से ब्रेंट क्रूड 9 फीसदी से ज्यादा उछला। ऑयल और गैस की सप्लाई में कमी का सीधा असर फूड और रेस्टॉरेंट कंपनियों पर पड़ रहा है। इसके अलावा इनकी कीमतें बढ़ने का असर भी इन कंपनियों पर पड़ेगा।

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के प्लान का क्रूड प्राइस पर असर नहीं

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के अपने रिजर्व से 40 करोड़ बैरल जारी करने के फैसले का ज्यादा असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर नहीं पड़ा है। इतिहास में पहली बार एजेंसी रिजर्व से इतना ज्यादा क्रूड रिलीज करेगी। इस प्लान के तहत अमेरिका ने कहा है कि वह अगले हफ्ते अपने रिजर्व से 17.2 करोड़ बैरल क्रूड रिलीज करेगा।

क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें