Crude Oil Prices: क्रूड ऑयल की कीमतें उछलने पर सरकार को इसके आयात पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। भारत क्रूड ऑयल की अपनी 80 फीसदी से ज्यादा जरूरत इंपोर्ट से पूरी करता है। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई से क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार निकल गया था। अभी यह 90 डॉलर के नीचे आ गया है। लड़ाई शुरू होने से पहले इसका भाव 71 डॉलर प्रति बैरल था।
