Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक एक फीसदी से अधिक बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.05 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 66,199.19 डॉलर (55.20 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.37% की तेजी आई है और यह 2.4 लाख करोड़ डॉलर (200.14 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
