Get App

Crypto Market आज फिर क्रैश, Bitcoin की कीमतें 8% से अधिक गिरी, जानें टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी का हाल

चीन में क्रिप्टोकरेंसी पर लगे प्रतिबंध और पर्यारवरण की चिंताओं को लेकर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट आज फिर क्रैश हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2021 पर 4:53 PM
Crypto Market आज फिर क्रैश, Bitcoin की कीमतें 8% से अधिक गिरी, जानें टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी का हाल

चीन में क्रिप्टोकरेंसी पर लगे प्रतिबंध और पर्यारवरण की चिंताओं को लेकर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट आज फिर क्रैश हो गया। दुनिया की सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (Bitcoin) और दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम (Ethereum) सहित सभी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज भारी गिरावट आई है।

Bitcoin की कीमतों में पिछले 24 घंटों में 8% से अधिक की गिरावट आई है, वहीं दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर डिजिटल करेंसी इथेरियम (Ethereum) की कीमतें भी पिछले 24 घंटे में 10% से अधिक गिरी हैं। यही हाल दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज का है। Bitcoin की कीमतें इस हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गई है।

शाम चार बजे Bitcoin 8.87% की गिरावट के साथ 36,025.86 डॉलर यानी 26.14 लाख रुपये के करीब ट्रेड कर रहा था। मई में अब तक Bitcoin की कीमतों में 40% तक की गिरावट आई है, जो कि सितंबर 2011 के बाद से सबसे खराब मंथली प्रदर्शन है।

क्रिप्टो हेज फंड ARK36 के एग्जिक्यीटिव डायरेक्टर ने कहा कि बिटक्वाइन अभी रेंज-बाउंड है और यह 34,000 से 40,000 डॉलर के रेंज में ट्रेड कर रहा है। साथ ही यह गिरावट के मोड में है, इस वजह से निवेशक इस पर दांव लगाने से कतरा रहे हैं।

Top 10 क्रिप्टोकरेंसी के लेटेस्ट रेट्स

आज शाम 4.40 बजे Bitcoin 36,025 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इथेरियम 10.43% की गिरावट के साथ 2500.76 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Tether की कीमतें 1 डॉलर थीं, जबकि Binance Coin 12.37% की गिरावट के साथ 325.72 डॉलर पर था। Cardano 12.69% की ग्रावट के साथ 1.50 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

Dogecoin जहां 9% की गिरावट के साथ 0.310012 डॉलर पर था तो वहीं XRP 14% की गिरावट के साथ 0.871053 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Polkadot आज 11.30% टूटकर 21.03 डॉलर पर था तो Bitcoin Cash आज 10.34% की गिरावट के साथ 675.53 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। Dogecoin Killer के नाम से मशहूर Shiba Inu Coin आज 13.26% की गिरावट के साथ 0.00000787 डॉलर पर था। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें