Crystal Crop IPO Listing: 17 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 2% का लिस्टिंग गेन, ₹272 के शेयरों की सुस्त एंट्री

Crystal Crop Protection IPO Listing: आईपीओ को शानदार रिस्पांस के बाद अब बीज-खाद बनाने वाली क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 10:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Crystal Crop Protection IPO Listing: क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455.49 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 नवंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Crystal Crop Protection IPO Listing: क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 17 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹272 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹280.00 और NSE पर ₹278.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 2% से अधिक लिस्टिंग गेन (Crystal Crop Protection Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹276.30 (Crystal Crop Protection Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 1.58% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹25 के डिस्काउंट पर मिला है।

Crystal Crop Protection IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455.49 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 17.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 15.81 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 39.16 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 9.71 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 8.67 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹354.77 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले ₹100.71 करोड़ के 37,02,694 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले प्रमोटर अंकुर अग्रवाल को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹247.94 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹22.06 करोड़ सब्सिडियरी सफायर क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड का कर्ज हल्का करने के लिए इसमें निवेश, और बाकी पैसे अधिग्रहण, रणनीतिक पहल और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Crystal Crop Protection के बारे में

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन बीज और एग्रोकेमिकल्स बनाकर बेचती है। कंपनी का नेटवर्क देश के 23 राज्यों और 4 यूनियन टेरिटरीज में फैला हुआ है और 14,717 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 29% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹144.91 करोड़ और टोटल इनकम 18% से अधिक के सीएजीआर से ₹3,180.98 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2027 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंपनी को ₹135.78 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹1,201.21 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। जून 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹952.02 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹1,524.85 करोड़ पड़े थे।

IPO Alert: 1 दिसंबर से दांव लगाने का बड़ा मौका! खुल रहा इस रबर कंपनी का ₹125 करोड़ का इश्यू

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।