Market cues : 26000 के नीचे बने रहने तक निफ्टी में कंसोलिडेशन की उम्मीद, 25600–25500 के जोन में सपोर्ट

Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 26,000 के स्तर के नीचे रहता है,तब तक कंसोलिडेशन और एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग जारी रहने की संभावना है। इसके लिए 25600–25500 के जोन में सपोर्ट मौजूद है। हालांकि, 26,000 के स्तर के ऊपर जाने पर आगे और तेजी का रास्ता खुल सकता है

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 9:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : पिछले सेशन की लॉन्ग बियरिश कैंडल के बाद, बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपर विक वाली एक छोटी तेजी वाली कैंडल बनाई है,जो कंसोलिडेशन की संभावना का संकेत है

Trade setup for today : 25 नवंबर को निफ्टी ने पिछले सत्र में प्रॉफिट-बुकिंग के कारण हुए अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली और 1.85 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। 'इनसाइड-बार' पैटर्न का बनना निकट भविष्य में कंसोलिडेशन की संभावना का संकेत है। हालांकि, बड़ा रुझान अभी भी मजबूत बना हुआ है। सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर की ओर रुख किए हुए हैं और 'गोल्डन क्रॉसओवर' तेजी के रुख को और अधिक पुख्ता कर रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 26,000 के स्तर के नीचे रहता है,तब तक कंसोलिडेशन और एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग जारी रहने की संभावना है। इसके लिए 25600–25500 के जोन में सपोर्ट मौजूद है। हालांकि, 26,000 के स्तर के ऊपर जाने पर आगे और तेजी का रास्ता खुल सकता है

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (25,819) के लिए महत्वपूर्ण स्तर


पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,924, 26,002 और 26,129

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 25,670, 25,591 और 25,464

पिछले सेशन की लॉन्ग रेड कैंडल के बाद, निफ्टी ने अपर शैडो (upper shadow) वाली एक हरी कैंडल बनाई है। डेली चार्ट पर यह 'इनसाइड-बार' पैटर्न जैसा दिखता है जो कंसोलिडेशन के दौर का संकेत है। इंडेक्स अभी भी अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच, 50-दिन का EMA, 200-दिन के EMA के ऊपर आ गया है, जो काफी लंबे समय के बाद 'गोल्डन क्रॉसओवर' का संकेत दे रहा है।

MACD अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो एक पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत है। हालांकि, हरे रंग का हिस्टोग्राम बार लगातार 11वें सेशन में छोटा हुआ है, जो बुलिश मोमेंटम में धीरे-धीरे आ रही कमी को दर्शाता है। वहीं, RSI पिछले सेशन के 66.34 से बढ़कर 71.21 पर पहुंच गया है, लेकिन यह अभी भी एक 'बेयरिश क्रॉसओवर' की स्थिति में बना हुआ है।

सभी टेक्निकल इंडीकेटर ह बताते हैं कि बड़ा रुझान पॉजिटिव बना हुआ है, हालांकि मोमेंटम में धीरे-धीरे आती कमी और 'इनसाइड-बार' फॉर्मेशन इस बात की ओर इशारा करते हैं कि निकट भविष्य में उच्च उतार-चढ़ाव के साथ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है।

बैंक निफ्टी (63,703) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 64,033, 64,242 और 64,581

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 63,357, 63,147 और 62,809

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 65,086, 69,202

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 62,070, 60,450

पिछले सेशन की लॉन्ग बियरिश कैंडल के बाद, बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपर विक (upper wick) वाली एक छोटी तेजी वाली कैंडल (bullish candle) बनाई है,जो कंसोलिडेशन की संभावना का संकेत है। इंडेक्स अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे पता चलता है कि बड़ा रुझान अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है।

RSI बढ़कर 70.72 पर पहुंच गया लेकिन यह 'बेयरिश क्रॉसओवर' की स्थिति में ही बना रहा। जबकि MACD सिग्नल लाइन के ऊपर अपने 'अपट्रेंड' को बनाए रखने में कामयाब रहा। हालांकि, हरे रंग का हिस्टोग्राम बार एक और सेशन के लिए छोटा होता गया जो 'बुलिश मोमेंटम' में धीरे-धीरे आ रही कमी की ओर इशारा करता है। ये सभी टेक्निकल इंडीकेटर बताते हैं कि बड़ा रुझान पॉजिटिव बना हुआ है, हालांकि घटता मोमेंटम और हाल ही में बनी कैंडलस्टिक फॉर्मेशन निकट भविष्य में और कंसोलिडेशन की संभावना का संकेत दे रहे हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

23 नवंबर को, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार चौथे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 2,760 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं दूसरी ओर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार दसवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 5,672 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इंडिया VIX

बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव (volatility) को मापने वाला इंडिया VIX 17.7 पर स्थिर रहा, लेकिन यह ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर चल रहा है। VIX का ऊंचा स्तर यह संकेत देता है कि निकट भविष्य में ज्यादा उतार-चढ़ाव रह सकता है। इसलिए, भले ही ब्रॉडर मार्केट का रुझान अच्छा बना हुआ है, फिर भी बाजार को सतर्क रहने की जरूरत है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 25 नवंबर को बढ़कर 1.02 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.92 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: एपीएल अपोलो ट्यूब्स

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: मनप्पुरम फाइनेंस

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

Silver Gold Price : अमेरिकी महंगाई दर और फेड की पॉलिसी पर बाजार की नजर, जानिए आगे कैसी रह सकती है सोने-चांदी की चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।