Juniper Green Share Price: एनटीपीसी (NTPC) के साथ एक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली जुनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयर झूम उठे। यह एग्रीमेंट इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जुनिपर ग्रीन जेम प्राइवेट लिमिटेड ने 150 मेगावाट की विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट को लेकर किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी 25 नवंबर की शाम एक्सचेंज फाइलिंग में दी और आज मार्केट खुलने पर इसके शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 0.53% की बढ़त के साथ ₹244.85 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.64% उछलकर ₹254.85 तक पहुंच गया था।
जुनिपर ग्रीन जेन ने एनटीपीसी के साथ जो एग्रीमेंट किया है, उससे सालाना करीब ₹115 करोड़ का रेवेन्यू जेनेरेट होने की उम्मीद है। यह एग्रीमेंट 30 जून 2028 के SCSD (शेड्यूल्ड कमेंसमेंट ऑफ सप्लाई डेट) से 25 वर्षों के लिए है।
कैसी है Juniper Green Energy की सेहत?
चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में जुनिपर ग्रीन एनर्जी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 18.6% बढ़कर ₹345 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन नेट प्रॉफिट ₹33 करोड़ से 7.6% गिरकर ₹30.5 करोड़ पर आ गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए 19.9% बढ़कर ₹313 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 89.6% से 90.7% पर आ गया।
अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?
जुनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयर आईपीओ को मिले-जुले रिस्पांस के बाद 6 अगस्त 2026 को मार्केट में लिस्ट हुए थे। आईपीओ निवेशकों को यह ₹225 के भाव पर जारी हुआ था। करीब 9% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर दो महीने में उछलकर 6 अक्टूबर 2026 को ₹284.70 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए यानी कि आईपीओ निवेशक 26.53% मुनाफे में हो गए। हालांकि इस हाई लेवल पर शेयर फिसल गए और 20 दिनों में ही 21.65% टूटकर 26 अक्टूबर 2026 को ₹223.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए।
इसके आईपीओ में खुदरा निवेशकों का हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था। जुनिपर ग्रीन एनर्जी देश की सबसे बड़ी IPPs (इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स) में शुमार है। यह बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को डेवलप करने, बनाने, चलाने और उनका रखरखाव करने का काम करती है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।