Cummins India में दिखी 4% तक की गिरावट, Q1 नतीजों और MD के इस्तीफे के बाद सेलिंग

Cummins India Share Price: कमिंस इंडिया की घरेलू बिक्री पिछले साल के मुकाबले 22 प्रतिशत बढ़कर 2,854 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक्सपोर्ट पिछले साल के बराबर ही रहा। जून 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का मार्जिन 350 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 10 महीने के लो पर आ गया

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने Cummins India पर "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है।

कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन बनाने वाली कमिंस इंडिया के शेयरों में 6 अगस्त को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 5,171 रुपये के लो तक गया। बाद में 0.60 प्रतिशत गिरावट के साथ 5375.75 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। इन पर एनालिस्ट्स की प्रतिक्रिया मिलीजुली है। साथ ही एक खबर यह भी है कि कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर श्वेता आर्या ने इस्तीफा दे दिया है। वे बाहरी मौकों को आजमाने के लिए 31 अगस्त को कंपनी छोड़ देंगी। श्वेता आर्या को सितंबर 2024 में कंपनी का MD नियुक्त किया गया था।

अप्रैल-जून 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का मार्जिन 350 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 10 महीने के लो पर आ गया। आंकड़ा 17.97 प्रतिशत रहा। रेवेन्यू सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 3,425 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) एक साल पहले से कम होकर 615.4 करोड़ रुपये रहा। कमिंस इंडिया की घरेलू बिक्री पिछले साल के मुकाबले 22 प्रतिशत बढ़कर 2,854 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक्सपोर्ट पिछले साल के बराबर ही रहा। कंपनी ने 521 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट किए।

जून 2026 तिमाही में कमिंस इंडिया की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर सामान की ज्यादा लागत का असर पड़ा। लागत पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 24 प्रतिशत बढ़ गई और इन बढ़ी हुई लागतों को ग्राहकों पर डालने में देरी हुई। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आगे भी बिजनेस की रफ्तार बनी रहेगी, लेकिन महंगाई का दबाव और सप्लाई चेन की दिक्कतें जारी रह सकती हैं।


Cummins India पर ब्रोकरेज की राय

नोमुरा (Nomura) इस स्टॉक पर "न्यूट्रल" बनी हुई है और प्राइस टारगेट ₹6,000 प्रति शेयर दिया है। उसने मार्जिन के अनुमान से कम रहने की वजह ग्रॉस मार्जिन में उम्मीद से ज्यादा गिरावट बताई है।ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने कमिंस इंडिया पर "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। प्राइस टारगेट ₹6,700 प्रति शेयर तय किया है। सिटी ने कहा कि वह कंपनी की अर्निंग्स कॉल के दौरान किसी भी वन-ऑफ खर्च (एक बार होने वाले खर्च) के बारे में और स्पष्टता का इंतजार कर रही है। यह भी कहा कि कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव या लागत को ग्राहकों पर डालने में देरी का असर अनुमान से अधिक रहा।

Dhaval Packaging IPO Listing: प्लास्टिक पैकेजिंग कंपनी ने निवेशकों को किया खुश, शेयर 13% प्रीमियम पर लिस्ट

Cummins India का शेयर 3 साल में 200 प्रतिशत मजबूत

Cummins India का मार्केट कैप 1.49 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। कीमत 6 महीनों में 23 प्रतिशत मजबूत हुई है। एक साल में यह लगभग 50 प्रतिशत और 3 साल में करीब 200 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,142.80 रुपये और एडजस्टेड लो 3,575 रुपये है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।