कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन बनाने वाली कमिंस इंडिया के शेयरों में 6 अगस्त को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 5,171 रुपये के लो तक गया। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। इन पर एनालिस्ट्स की प्रतिक्रिया मिलीजुली है। साथ ही एक खबर यह भी है कि कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर श्वेता आर्या ने इस्तीफा दे दिया है। वे बाहरी मौकों को आजमाने के लिए 31 अगस्त को कंपनी छोड़ देंगी। श्वेता आर्या को सितंबर 2024 में कंपनी का MD नियुक्त किया गया था।
