Get App

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा का कमाई वाला सस्ता ऑप्शन और आज के शानदार ट्रेडिंग कॉल्स

बैंक निफ्टी ऑलटाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है। इसकी वजह ये है कि बैंकिंग शेयर मजबूती से कारोबार कर रहे हैं। जबकि आईटी शेयर दबाव में है इसकी वजह से निफ्टी में कमजोरी नजर आ रही है। बैंकिंग स्टॉक्स के सपोर्ट के कारण आज निफ्टी में 18666 का हाई लेवल देखने को मिला। लेकिन आईटी में दबाव के कारण निफ्टी उन स्तरों पर टिक नहीं पाया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 1:02 PM
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा का कमाई वाला सस्ता ऑप्शन और आज के शानदार ट्रेडिंग कॉल्स
शिवांगी सरडा़ ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी में तुलना करें तो बैंक निफ्टी में कन्विक्शन ज्यादा नजर आ रहा है। लिहाजा इसमें गिरावट पर खरीदारी करने की राय होगी

आज निफ्टी और सेंसेक्स में कमजोरी नजर आ रही है। जबकि बैंक निफ्टी में तेजी दिख रही है। बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करता हुआ नजर आया। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं पिछले 1 महीने में बैंक निफ्टी 6% चढ़ा है। सीएनबीसी- आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 18674-18706 पर नजर आ रहा है जबकि बैंक निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 43780-43890 के स्तर पर नजर आ रहा है। आज बाजार पर राय देने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। शिवांगी ने इस दौरान अपने शानदार कॉल्स बताये। इसके अलावा उन्होंने एक अगले कुछ दिनों में तगड़ी कमाई के लिए सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय

शिवांगी ने कहा कि आज के निफ्टी थोड़ा दबाव में काम कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ बैंक निफ्टी ऑलटाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है। इसका कारण ये है कि बैंकिंग शेयर मजबूती से कारोबार कर रहे हैं। जबकि आईटी शेयर दबाव में है जिसकी वजह से निफ्टी में कमजोरी नजर आ रही है। आज निफ्टी में 18666 का हाई लेवल बैंकिंग स्टॉक्स के सपोर्ट के कारण देखने को मिला। लेकिन आईटी में दबाव के कारण ये वहां टिक नहीं पाया।

निफ्टी में वीकली सेट अप पॉजिटिव नजर आ रहा है। इसमें कोई भी डिक्लाइन आये तो वहां खरीदारी करनी चाहिए। निफ्टी और बैंक निफ्टी में तुलना करें तो बैंक निफ्टी में कन्विक्शन ज्यादा नजर आ रहा है। इसमें भी गिरावट पर खरीदारी करने की राय होगी। इसमें 44000 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। 43500 इसमें अहम सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें