Midcap Mantra: बाजार में MIDCAP GAINERS में कल्याण ज्वैलर्स, देवयानी, आईडीबीआई और इंडियन होटल के शेयर शामिल रहे। जबकि MIDCAP LOSERS में एसजेवीएन, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, बायर क्रॉप और एनआईएसीएल के स्टॉक्स दिखाई दिये। आज FERTILISER GAINERS में तथ्य, एनएफएल, आरसीएफ और मद्रास फर्टिलाइजर के शेयर शामिल रहे। वहीं CHEMICAL GAINERS में बीएएसएफ, अल्काइल एमाइन, थिरुमलाई और कनोरिया केमिकल्स के नाम आगे रहे। सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Sharekhan के जतिन गेडिया जुड़े। उन्होंने मिडकैप सेगमेंट से अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ बाजार पर अपनी राय दी।
