Cyient DLM Q2: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज फर्म साइएंट डीएलएम लिमिटेड ने आज 21 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.5 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस दौरान 15.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसने ₹14.6 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.05 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 699.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने मार्केट बंद होने के बाद नतीजे जारी किए।
