Cyient DLM : तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें कितना है टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 23 जनवरी 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में Cyient DLM को Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में मौजूदा लेवल से 22 फीसदी की संभावना जताई गई है

अपडेटेड Jan 28, 2024 पर 3:28 PM
साइएंट डीएलएम (Cyient DLM) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Cyient DLM :  इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज फर्म साइएंट डीएलएम (Cyient DLM) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। कंपनी ने हाल ही में (23 जनवरी) दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है, जिसके बाद ब्रोकरेज ने इसमें तेजी की उम्मीद जताई है। बीते गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 3.38 फीसदी की रैली देखी गई और यह स्टॉक 679.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5,391.63 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 779 रुपये और 52-वीक लो 401 रुपये है। पिछले 6 महीने में Cyient DLM के शेयरों में 31 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक साल में इसने 61 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

    Cyient DLM : क्या है ब्रोकरेज की राय

    ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 23 जनवरी 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में Cyient DLM को Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में मौजूदा लेवल से 22 फीसदी की संभावना जताई गई है।


    ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "Cyient DLM ने 3QFY24 में ~50% YoY की रेवेन्यू ग्रोथ के साथ एक और मजबूत तिमाही दर्ज की। कंपनी को एयरोस्पेस और डिफेंस वर्टिकल से सपोर्ट मिला है। हालांकि, मुख्य रूप से हायर SG&A खर्चों के कारण मार्जिन सालाना आधार पर 40bps घटकर 9.2 फीसदी हो गया।"

    Cyient DLM : कैसे रहे तिमाही नतीजे

    Cyient DLM का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछली तिमाही में 14.65 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 10 फीसदी बढ़कर ₹321 करोड़ हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹292 करोड़ था। तिमाही के दौरान Cyient DLM की कुल इनकम 330 करोड़ रुपये रही।

    ऑपरेटिंग लेवल पर इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में EBIT 30.4 फीसदी बढ़कर ₹23.6 करोड़ हो गया, जो इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में ₹18.1 करोड़ था। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में EBIT मार्जिन 6.2 फीसदी के मुकाबले तीसरी तिमाही में 7.4% रहा।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।