Cyient DLM : इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज फर्म साइएंट डीएलएम (Cyient DLM) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। कंपनी ने हाल ही में (23 जनवरी) दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है, जिसके बाद ब्रोकरेज ने इसमें तेजी की उम्मीद जताई है। बीते गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 3.38 फीसदी की रैली देखी गई और यह स्टॉक 679.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5,391.63 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 779 रुपये और 52-वीक लो 401 रुपये है। पिछले 6 महीने में Cyient DLM के शेयरों में 31 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक साल में इसने 61 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।
