साइएंट लिमिटेड (Cyient Limited) के शेयरों में आज 12 जुलाई को 7 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर इस समय 3.72 फीसदी की बढ़त के साथ 1841.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी की स्थापना के साथ अपने सेमीकंडक्टर बिजनेस के विस्तार की घोषणा की है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 20,426 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 2,457 रुपये और 52-वीक लो 1,415 रुपये है।
