Get App

एशियन गेम्स में जाने से पहले ही दे दिया था DSP की वर्दी का नाप! गोल्ड जीतने वाली एथलीट प्राची की ये गजब की बात वायरल

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद प्राची चौधरी की एक बात खास तौर पर चर्चा में है। उन्होंने बताया कि नागोया जाने से पहले ही DSP की वर्दी के लिए अपनी नाप दे दी थी। प्राची ने इस बार गोल्ड जीतने का लक्ष्य पहले ही तय कर लिया था। अब उनका सपना पूरा होने की ओर है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 4:28 PM
एशियन गेम्स में जाने से पहले ही दे दिया था DSP की वर्दी का नाप! गोल्ड जीतने वाली एथलीट प्राची की ये गजब की बात वायरल
भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने 3:29.69 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्राची चौधरी की एक खास बात लोगों का ध्यान खींच रही है। उन्होंने बताया कि नागोया जाने से पहले ही DSP की वर्दी के लिए अपनी नाप दे दी थी। यानी मुकाबले से पहले ही उन्होंने अपने अगले लक्ष्य की तैयारी कर ली थी। प्राची के लिए यह गोल्ड सिर्फ एक मेडल नहीं था, बल्कि लंबे समय से देखे जा रहे DSP बनने के सपने से भी जुड़ा था। पिछली बार सिल्वर मिलने के बाद उन्होंने इस बार गोल्ड हासिल करने का मन बना लिया था। अब उनकी यही कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

पिछली बार सिल्वर मिला, तभी बना लिया था प्लान

भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने 3:29.69 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। टीम में प्राची के अलावा किरण, पूवम्मा माचेटीरा और विथ्या रामराज शामिल थीं। प्राची ने बताया कि पिछले एशियन गेम्स में उन्हें सिल्वर मेडल मिला था। इसी वजह से वह DSPनहीं बन पाई थीं। इसके बाद उन्होंने तय किया कि अगली बार एशियन गेम्स में लौटेंगी तो हर हाल में गोल्ड जीतेंगी।

घरवालों से पहले ही कह दिया था- वर्दी तैयार रखना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें