Get App

Market Outlook : बाजार में गिरावट का ट्रेंड रहा जारी, जानिए 1 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market Outlook : HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि बुधवार को उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में गिरावट का ट्रेंड जारी रहा और निफ्टी 95 अंक गिरकर बंद हुआ। डेली चार्ट पर एक छोटी नेगेटिव कैंडल बनी,जिसकी ऊपरी शैडो लंबी थी। टेक्निकल तौर पर बाजार की यह चाल ऊपरी स्तरों पर टिके रहने के लिए मजबूती की कमी का संकेत दे रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 4:47 PM
Market Outlook : बाजार में गिरावट का ट्रेंड रहा जारी, जानिए 1 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook :टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी 22,750–22,800 के जोन के ऊपर अपनी रिकवरी बनाए रखने में नाकाम रहा और वापस 22,600 के लेवल की तरफ आ गया, जिससे बाज़ार का ओवरऑल स्ट्रक्चर दबाव में बना हुआ है

Market Outlook : 30 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स दिन के दौरान हुई बढ़त को बनाए नहीं रख पाए और मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। आज लगातार तीसरे सेशन में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। आज बाजार की शुरुआत अच्छी रही। निफ़्टी ने अक्टूबर सीरीज की मज़बूत शुरुआत की और दिन के कारोबार के दौरान 22,800 का स्तर पार कर लिया। हालांकि,इंडेक्स अपनी बढ़त बनाए नहीं रख पाए। उतार-चढ़ाव भरे सेशन में आखिरी घंटे में हुई बिकवाली ने दिन भर की अधिकांश बढ़त को खत्म कर दिया। बैंकिंग और मीडिया शेयरों में हुई खरीदारी का असर मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली के दबाव ने बेअसर कर दिया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ और निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 22,620.45 पर बंद हुआ। ब्रॉडर इंडेक्स ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाली कंपनियों में ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, विप्रो और टेक महिंद्रा शामिल रहीं। जबकि मैक्स हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल्स, SBI लाइफ इंश्योरेंस, एटरनल और ONGC सबसे ज्यादा गिरावट वाली कंपनियों में शामिल रहीं।

सेक्टर की बात करें तो निफ्टी मेटल और फार्मा इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट आई। जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.8% गिरा। दूसरी ओर PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में 1-2% की बढ़त हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें