HAL Share price: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर उन मल्टीबैगर शेयरों में से हैं जिन्होंने पिछले कुछ सालों में भारतीय शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस PSU शेयर को लेकर सकारात्मक (बुलिश) नजरिया बनाए रखा है। जेफरीज का मानना है कि तेजस Mk1 की जल्द होने वाली डिलीवरी इस डिफेंस PSU के लिए एक सकारात्मक बुनियादी बदलाव है। HAL के शेयरों के लिए इसे री-रेटिंग का कारण मानते हुए, जेफरीज ने HAL को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए ₹6,800 टारगेट प्राइस तय किया है। जिसका मतलब है कि इस डिफेंस स्टॉक में 43% तक की बढ़त की संभावना है।
