Avenue Supermarts Stock Price: D-Mart सुपरमार्केट चेन की ओनर एवेन्यू सुपरमार्ट्स के निवेशकों के लिए 30 जुलाई का दिन शानदार बीता। कंपनी के शेयर में दिन में 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर कीमत 4324 रुपये के हाई तक गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 7 प्रतिशत बढ़त के साथ 4285.15 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने पंजाब के पठानकोट में एक नया स्टोर खोला है। इसके बाद उसके स्टोर्स की संख्या 426 हो गई है।
