BTST/STBT Calls for Monday : इस हफ्ते बाजार गुलजार रहा है। तेजी का पंच लगाते हुए बाजार लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 557 प्वाइंट चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी 160 प्वाइंट चढ़कर 23,350 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 531 प्वाइंट चढ़कर 50,594 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी नजर आई। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - SRF
कविता जैन ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एसआरएफ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3021 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3150-3200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3000 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
प्रकाश गाबा ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए डाबर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 507 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 518 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 505 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Union Bank
मानस जायसवाल ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए यूनियन बैंक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 122.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 128.50 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 119.50 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Tata Motors
अमित सेठ ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टाटा मोटर्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 702 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 740 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 694 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Pidilite
राजेश सातपुते ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए पिडीलाइट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2825 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2880 से 2910 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2780 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)